शनिवार 16 मई 2026 - 16:00
शजरा तय्यबा स्कूल के बच्चों की आवाज़ को सीमाओं के पार पहुँचाने के लिए उठाया गया कद़म

शजरा तय्यबा स्कूल के बच्चों की आवाज़ को सीमाओं के पार पहुँचाने के लिए उठाया गया कद़म

मीनाब के शहीद छात्रो के बस्ते संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय रवाना

 'मोईन ज़ैनअली' और 'मोहम्मद शहदोस्ती' — मीनाब के शजरा तैय्यबा स्कूल के शहीद छात्रों — के दो बस्ते, उनके परिवारों के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र और उसके संग्रहालय के लिए भेजे गए।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट अनुसार: हामिद अलामती, बाल एवं किशोर बौद्धिक विकास केंद्र के प्रबंध निदेशक ने मीनाब के शजरा तैय्यबा स्कूल के शहीद छात्रों के दो बस्तों को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय और वियना स्थित उसके संग्रहालय को भेजे जाने की सूचना दी।

उन्होंने आगे कहा: ये बस्ते, जो हाल की एक दुखद घटना में बच्चों की मासूमियत और मजलूमियत का प्रतीक हैं, '20 वर्षीय विफलता की कथा का कारवां' के रूप में इस अपराध को वैश्विक स्तर पर प्रतिबिंबित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र और उसके संग्रहालय के लिए रवाना किए गए हैं।

अलामती ने कहा: मीनाब के शजरा तैय्यबा स्कूल पर हुए बमबारी के परिणामस्वरूप, जिसमें 168 से अधिक बच्चे और शिक्षक शहीद हो गए, बाल एवं किशोर बौद्धिक विकास केंद्र ने एक प्रतीकात्मक कदम उठाया ताकि पीड़ित बच्चों की आवाज़ को सीमाओं के पार पहुँचाया जा सके। इस कदम के तहत, इस स्कूल के शहीद छात्रों 'मोईन ज़ैनअली' और 'मोहम्मद शहदोस्ती' के दो बस्ते, उनके परिवारों के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र और उसके संग्रहालय को भेजे गए।

बाल एवं किशोर बौद्धिक विकास केंद्र के प्रबंध निदेशक ने कहा: बस्ता उन बच्चों के दैनिक जीवन और मासूमियत का प्रतीक है जो प्रतिदिन अपनी किताबें और कॉपियाँ उसमें रखकर स्कूल जाते थे। अब इनमें से एक बस्ता न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय और दूसरा वियना में संयुक्त राष्ट्र संग्रहालय के लिए रवाना किया गया है।

ये बस्ते ऑस्ट्रिया में ईरान के राजदूत असदुल्लाह इशराक़े जहरोमी के माध्यम से वियना में संयुक्त राष्ट्र संग्रहालय और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भेजे गए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha